IBPS Agriculture Field Officer Recruitment 2026: Apply Online Before 21 July | Eligibility, Documents & Fee
IBPS भर्ती अधिसूचना 1 जुलाई 2026 को जारी की गई थी, और आज की स्थिति में आवेदन की अंतिम तिथि में केवल दो दिन शेष हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है।
यदि आपको अभी तक इस भर्ती की जानकारी नहीं मिली है, तो यह भर्ती IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) के माध्यम से बैंकिंग पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
यह भर्ती केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने कृषि (Agriculture) में स्नातक (Bachelor’s Degree) या परास्नातक (Master’s Degree) की डिग्री प्राप्त की है। जिस प्रकार इंजीनियरिंग से संबंधित पदों के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री आवश्यक होती है, उसी प्रकार इस भर्ती के लिए कृषि विषय में डिग्री होना अनिवार्य है। यदि आपके पास कृषि में स्नातक या परास्नातक की डिग्री नहीं है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
मान्य डिग्रियाँ
कृषि एवं संबद्ध विषय (Agriculture & Allied):
- कृषि (Agriculture)
- बागवानी (Horticulture)
- वानिकी (Forestry)
- एग्रो-फॉरेस्ट्री (Agro-Forestry)
पशुपालन एवं मत्स्य विज्ञान (Animal & Fishery Sciences):
- पशुपालन (Animal Husbandry)
- पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science)
- डेयरी साइंस (Dairy Science)
- मत्स्य विज्ञान (Fishery Science)
- पिसीकल्चर (Pisciculture)
प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग (Technology & Engineering):
- कृषि अभियांत्रिकी (Agricultural Engineering)
- फूड टेक्नोलॉजी (Food Technology)
- डेयरी टेक्नोलॉजी (Dairy Technology)
- बी.टेक. बायोटेक्नोलॉजी (B.Tech Biotechnology)
व्यवसाय एवं प्रबंधन (Business & Management):
- एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट (Agriculture Business Management)
- एग्रीकल्चरल मार्केटिंग एंड को-ऑपरेशन (Agricultural Marketing & Co-operation)
- को-ऑपरेशन एंड बैंकिंग (Co-operation & Banking)
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
- निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर (Signature)
- बाएं हाथ के अंगूठे का स्कैन किया हुआ निशान (Left Thumb Impression)
- हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration), जिसमें यह लिखा होगा कि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही एवं सत्य है।
- 10वीं की मार्कशीट
- यदि पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक हो तो लाइव फोटो/सेल्फी
- आधिकारिक अधिसूचना में मांगे गए अन्य दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यदि आपको आवेदन प्रक्रिया समझने में कठिनाई हो, तो वेबसाइट पर आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया भी समझाई जा सकती है।
आवेदन शुल्क
IBPS आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग वालों के लिए ₹850 है, जिसे ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय आधिकारिक IBPS वेबसाइट पर भुगतान करना होगा।
OBC और SC, ST वालों के लिए 175 रुपये की फीस है, इस फॉर्म को अप्लाई करने में.
वेबसाइट में रजिस्टर करने का और फॉर्म भरने का तरीका.
आवेदन करने के लिए सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं। होमपेज पर आपको “New Registration” (न्यू रजिस्ट्रेशन) का विकल्प दिखाई देगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए इस पर क्लिक करें।
“New Registration” पर क्लिक करने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक जानकारी भरने के बाद आवेदन प्रक्रिया अगले चरणों में आगे बढ़ती जाएगी। आपको सभी जानकारी सही-सही भरते हुए और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करते हुए स्टेप बाय स्टेप पूरा आवेदन फॉर्म भरना होगा।
यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने का अनुभव है और आप कंप्यूटर का उपयोग अच्छी तरह से जानते हैं, तो आप स्वयं आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी नहीं है, तो आप किसी साइबर कैफे या सर्विस सेंटर की सहायता लेकर आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप किसी साइबर कैफे या सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन करते हैं, तो आपको ₹100 से ₹150 तक अतिरिक्त सेवा शुल्क देना पड़ सकता है। यह शुल्क संबंधित कैफे या सर्विस प्रोवाइडर द्वारा निर्धारित किया जाता है।
उदाहरण के लिए, मैं ₹100 में आपका अकाउंट बनाकर, रजिस्ट्रेशन करके और आवेदन फॉर्म भरने की सेवा प्रदान करता हूँ।
English
The IBPS recruitment notification was released on July 1, 2026, and as of today, only two days remain before the application deadline. The last date to submit the online application is July 21, 2026.
If you have not yet received this notification or were unaware of this opportunity, this recruitment is for banking positions conducted through IBPS.
This vacancy is only for candidates who have completed a Bachelor’s and master degree in Agriculture. In other words, just as engineering graduates apply for engineering-related jobs, this recruitment is specifically meant for Agriculture graduates. A degree in Agriculture is mandatory. If you do not have a graduation degree in Agriculture, you will not be eligible to apply.
Acceptable degrees include:
- Agriculture & Allied: Agriculture, Horticulture, Forestry, or Agro-Forestry
- Animal & Fishery Sciences: Animal Husbandry, Veterinary Science, Dairy Science, Fishery Science, or Pisciculture
- Technology & Engineering: Agricultural Engineering, Food Technology, Dairy Technology, or B.Tech Biotechnology
- Business & Management: Agriculture Business Management, Agricultural Marketing & Co-operation, or Co-operation & Banking
The age limit for this recruitment is 18 to 30 years.
Documents Required
You will need the following documents while applying:
- A recent passport-size photograph
- Your signature (to be uploaded in the required format)
- A scanned left thumb impression
- A handwritten declaration stating that the information provided in the application is true and correct
- Class 10 mark sheet
- A live photograph/selfie if required during the registration process
- Any other documents specified in the official notification (such as educational certificates, identity proof, and category certificate, if applicable)
To apply, you must first visit the official IBPS website and complete the registration process. After registering, you can log in and proceed with filling out the online application form.
The step-by-step application process and website navigation can be explained separately to help you complete the registration successfully.
The IBPS application fee General Category is ₹850, which must be paid while submitting your application on the official IBPS website.
The application fee for OBC, SC, and ST candidates is ₹175 for submitting this application form.
If you choose to apply through a cyber café or service center, you may have to pay an additional ₹100 to ₹150 as a service charge. The exact amount depends on the café or service provider and the fees they charge for filling out the application form.
For example, I charge ₹100 for creating the account, completing the registration, and submitting the application form.
To apply, visit the official IBPS website (ibps.in). On the homepage, you will find the “New Registration” option. Click on it to begin the registration process.
After clicking “New Registration,” you will need to fill out the online application form. Once you enter the required details, the application process will continue with the next steps. You must complete the form step by step, providing all the required information and uploading the necessary documents.
If you are familiar with online application procedures and are comfortable using computers, you should be able to complete the application yourself. However, if you are not comfortable with the technical process, you may need assistance from a cyber café or service center.






